फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉलर दिखा झांसे में लेकर ठग लिए एक लाख से ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बस स्टैंड पर खड़े युवक को दो ठगों ने बैग में डॉलर की गड्डी दिखाकर उधार के रूप में पहले 15 हजार रुपये लिए। फिर झांसा दिया कि वह डॉलर को भारतीय मुद्रा में बदलवाकर डबल रुपये दे देंगे। इसी बीच बातचीत करने के लिए युवक से फोन लिया और फरार हो गए। देर शाम तक आरोपियों ने युवक के खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर 86 हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में दीपक वर्मा ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट है। वह सोमवार को बस स्टैंड पर खड़ा हुआ था। उसके पास पहले एक युवक आया। उसने दिल्ली जाने का रास्ता पूछा। उसने बताया कि बस स्टैंड से दिल्ली के लिए बस मिल जाएगी। इसी बीच दूसरा युवक आया। दोनों युवक आपस में बातचीत करने लगे। पहले युवक ने कहा कि उसके पास किराया नहीं है। उन्होंने ट्रेन से जाने की सलाह दी तो युवकों ने कहा मना कर दिया।
आरोपी युवक ने कहा कि वह एक मालिक के पास काम करता था, मालिक ने पेमेंट नहीं दी तो वह डॉलर चुराकर लाया है। उसने बैग खोलकर दिखाया, जिसमें तीन से चार विदेशी डॉलर की गड्डी पड़ी हुई थी। उसने युवक को किराया दे दिया, इसी बीच आरोपी ने उसके पर्स में अधिक पैसे देखे तो झांसा दिया कि तुम हमें रुपये दोगे तो वह डबल रुपये देंगे। उसने युवकों को 15 हजार रुपये दे दिए। इसी बीच आरोपी ने कॉल करने के लिए फोन मांगा और अपना बैग उन्हें सौंप दिया। वह बातचीत करते हुए टहलने लगा। इसी बीच दूसरा युवक दिल्ली की बस आने की बात कहकर निकल गया। वहीं पहला युवक भी कुछ समय बाद नहीं लौटा तो उसने तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

बैग में निकली कागजों की गड्डी, खाते से भी निकाले 86 हजार
पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपियों के भागने के बाद उनका बैग चेक किया तो उनमें एक डॉलर मिला। जबकि बाकी गड्डी सफेद कागजों की गड्डी की थी। उन्होंने घर आकर चेक किया तो खाते से 86 हजार रुपये निकले मिले। आरोपियों ने ऑनलाइन फोन पे ऐप का पहले पासवर्ड रि-सेट किया और उसके बाद रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें