फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज बाबा के गुर्गों से रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली के मामले में गैंगस्टर मनोज बाबा के तीन गुर्गों को सीआईए टू प्रोडक्शन वारंट पर मंगलवार को लेकर आई। उन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने उनसे वसूली गई रकम में से 13 हजार रुपये बरामद किए। इस मामले में गैंगस्टर मनोज बाबा अब भी फरार है। पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपये इनाम रखा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एएसपी पूजा वशिष्ट ने बताया कि ट्रांसपोर्टर सलीम से अवैध वसूली करने के तीन आरोपियों गांव कोहंड निवासी बिजेंद्र, गांव खोतपुरा निवासी पवन व उग्राखेड़ी गांव निवासी सूरजभान को सीआईए टू प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। ये तीनों पानीपत जेल में बंद थे। इन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान इन्होंने ट्रांसपोर्टर सलीम से अवैध वसूली की वारदात में कबूलनामा किया। पुलिस ने रिमांड के दौरान इनसे वसूली गई रकम में से 13 हजार रुपये बरामद किए हैं। तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर मनोज बाबा का नाम लेकर मांगे थे पैसे
थाना सेक्टर-13/17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बुलंदशहर निवासी सलीम ने बताया था कि उसका पानीपत में कई सालों से ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। उसकी यहां पर कई बसें चलती हैं। कई माह से यहां के कुछ युवक उन्हें वसूली के लिए परेशान कर रहे थे। उनसे पैसे मांगे जा रहे थे। 17 दिसंबर को दीपक नाम के युवक ने बस में घुसकर उसके स्टाफ से मारपीट की थी। उसके साथ चार युवक थे।
विज्ञापन

उन्होंने उन्हें कहा कि वे मनोज बाबा के आदमी हैं। अगर पानीपत में काम करना है तो रंगदारी देने पड़ेगी। उन्होंने उससे 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी कराए थे। यूपी के गैंगस्टर इमरान ने उसे कहा था कि वह मनोज बाबा से उसकी मुलाकात करवा देगा। इमरान ने मनोज बाबा की उससे बात कराई। मनोज ने उसे डेरे पर बुलाया था। यहां पर मनोज व दीपक भी था। मनोज ने उसे धमकी दी थी कि अगर पानीपत में काम करना है तो उन्हें रंगदारी के पैसे देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें