पानीपत। ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने की योजना चल रही है। सरकार परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य कर रही हैं और ग्रीन एनर्जी से संबंधित वाहनों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जाएगा, इससे प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके।
उन्होंने ये बात मंगलवार को सेक्टर-12 में प्रवीण भाटिया के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वे अंबाला से दिल्ली जाते समय कुछ देर यहां ठहरे थे। उनके साथ पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज रहे। प्रवीण भाटिया ने उनका स्वागत किया। मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आधुनिक चार्जिंग स्टेशन बनाएगी और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देते हुए इलेक्ट्रिक बसें की संख्या बढ़ाई जाएगी।
चार्जिंग स्टेशन पर रेस्टोरेंट, रेस्ट रूम और वॉशरूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अब लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक कारों की तरफ भी बढ़ रहा है और इसलिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। ऐसे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन होंगे जहां पर पारिवारिक सदस्यों को रुकने के लिए भी सुविधा होगी क्योंकि गाड़ी को रिचार्ज करने में समय लगता है। पानीपत में भी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का कार्य परिवहन विभाग द्वारा किया जा रहा है। आगे मंत्री ने बताया कि कानून व्यवस्था भी पहले से बेहतर हो चुकी है। लगभग पांच हजार असामाजिक तत्वों को पकड़कर जेल में डाला गया है। यदि कहीं कोई वारदात होती है तो वहां पर पुलिस कुछ ही मिनट में पहुंच जाती है। उन्होंने अपने गृहमंत्री कार्यकाल में डायल 112 सेवा का शुभारंभ किया था और अब डायल 112 की गाड़ी सात से आठ मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंच जाती है। भाजपा को नवनिर्वाचित नितिन नबीन को नए अध्यक्ष बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक प्रकार से बुलेट ट्रेन चला दी है। लोग अब विकास चाहते हैं और सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। आज देश की ग्रोथ रेट दुनिया में तीसरे या चौथे नंबर पर आ गई है।
लाडो लक्ष्मी योजना में अब मिलेंगे सिर्फ 1100 रुपये नकद
लोगों की मांग पर पारिवारिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए 1100 रुपये नकद तथा अन्य राशि बैंक में डालने का कार्य किया है। सरकार अब ऐसे सभी पात्र लाभार्थियों का एक हजार रुपये बचाने का कार्य करेगी और यह जमा राशि परिवार को आवश्यकता पड़ने पर मिल पाएगी।