फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मॉडल टाउन के सामुदायिक भवन को दिया जाएगा मैरेज पैलेस का रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित सामुदायिक भवन को मैरिज पैलेस का रूप दिया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए 20 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। इसके बेसमेंट में पार्किंग बनाई जाएगी और मैदानी और प्रथम तल पर बैंक्वेट हाल बनाया जाएगा। तीसरे तल पर सात से आठ कमरे बनाए जाएंगे। इसके मूर्त रूप में मिलने के बाद शादी ब्याह के साथ बड़ी पार्टी भी की जा सकेंगी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में गुरुद्वारा के नजदीक करीब 1700 गज में सामुदायिक भवन है। आसपास के लोग शादी, ब्याह और अन्य सामूहिक कार्यक्रम करते हैं। मैदानी तल पर सभी कार्यक्रम कर पाने में मुश्किल होती है। वहीं लोग सड़क पर अपनी गाड़ियों को खड़ा कर देते हैं। ऐसे में सड़क पर जाम की स्थिति रहती है। लोग इसकी कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। नगर निगम ने सामुदायिक भवन को नए रूप देने का फैसला लिया। इसकी ड्राइंग बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेजी। इसकी मंजूरी मिल गई है। साथ ही बजट भी पास हो गया है। नगर निगम ने इसके बाद टेंडर लगा दिया है।

मॉडल टाउन और इसके साथ लगती कॉलोनी व अन्य लोगों को किसी भी आयोजन में अधिक पैसे लगाने पड़ते हैं। एक बैंक्वेट हाल में करीब 50 हजार से एक लाख रुपये तक खर्च आता है। यहां सरकारी फीस भी तय की जाएगी। जिसे न्यूनतम रखने का प्रयास है। लोग इसके बाद आयोजन कर सकेंगे। वहीं क्लब व अन्य लोग अपने कार्यक्रम भी मॉडल टाउन के बीच में कर सकेंगे। उनको किसी दूसरी संस्थाओं के हाल किराये पर नहीं लेने पड़ेंगे। वहीं राजनीति दलों को भी कार्यक्रम करने के लिए उपयुक्त स्थान मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मॉडल टाउन स्थित सामुदायिक भवन को नए सिरे से बनाया जाएगा। इसके बेसमेंट में पार्किंग बनाई जाएगी। एजेंसी से समय सीमा में काम पूरा कराया जाएगा।
अजय छौक्कर, जेई, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें