फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर के बाजारों में चारों तरफ लगाए जाएंगे बैरिकेड, व्यापार मंडल ने डीएसपी के साथ बैठक में की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंसार बाजार समेत शहर के बाजार अतिक्रमण मुक्त हो गए हैं। दुकानदारों को बाजार खुलने पर ग्राहक बढ़ने की उम्मीद भी बढ़ गई है। इन सबके बीच दूसरी बड़ी समस्या आ गई है। लोगों ने बाजार में गाड़ी लेकर जाना शुरू कर दिया है। ऐसे में बाजार में जाम लग जाता है। अगले महीने त्योहारी सीजन शुरू होगा यही स्थिति रही तो फिर दिक्कत बढ़ जाएगी। ऐसे में नगर निगम और पुलिस ने बाजार में बैरिकेड लगाने का फैसला लिया है। ये बैरिकेड बाजार के प्रवेश स्थल पर लगाए जाएंगे। फिलहाल 22 स्थानों पर लगाने का ड्राफ्ट तैयार किया है। नगर निगम बैरिकेड लगाएगा और पुलिस के पास यातायात सुचारु करने की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा और चेयरमैन अनिल मदान की अगुवाई में बाजारों के प्रधान वीरवार को इसके लिए डीएसपी यातायात सुरेश सैनी से मिले। उन्होंने बाजारों की स्थिति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अभियान से बाजार में काफी हद तक अतिक्रमण मुक्त हुआ है। अब लोग गाड़ी लेकर बाजार में आने लगे हैं। ऐसे में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इनको रोकने के लिए स्थायी प्रबंध किए जाने चाहिए। डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि पुलिस नगर निगम के साथ मिलकर काम कर रही है। नगर निगम बाजार के चारों तरफ प्रवेश पर बैरिकेड लगाएगी। यहां पुलिस लगाई जाएगी। इससे बाजार में कोई गाड़ी प्रवेश नहीं कर पाएगी। इस मौके पर महासचिव गौरव लीखा, संजय वर्मार, यश हुड़िया, मोहित मौजूद रहे।

लालबत्ती चौक इंसार बाजार, सलारगंज गेट, परमहंस कुटिया से सलरगंज बाजार, पालिका बाजार, गुरुद्वारा रोड, अग्धी स्टोर गली, सुखदेव नगर, इंदिरा बाजार, आईबी कॉलेज के साथ, जोगिंदर मीट वाली गली, एसडी कॉलेज रोड, पशु अस्पताल रोड, दिल्ली जूस सनौली रोड, राजपूताना बाजार, गुड़ मंडी बाजार, हलवाई हट्टा, सेठी चौक, एसडी कन्या स्कूल से ठठेरा बाजार, वीर भवन चौक, कलंदर चौक, जुनेजा सेनेटरी, सनौली रोड मस्जिद व कमल फर्नीचर।
विज्ञापन






असंध रोड और सलारगंज गेट पर ई-रिक्शा चालकों को कब्जा है। बाजार प्रधानों ने इन पर कार्रवाई करने की मांग की। असंध रोड बाजार एसोसिएशन के प्रधान प्रीतपाल ने बताया कि मुख्य सड़क पर इक्को, ई-रिक्शा खड़ी रहती हैं। ऐसे में ग्राहक दुकानों पर भी नहीं पहुंच पाते हैं। सलारगंज बाजार के प्रधान अमन मुंजाल ने बताया कि बाजार में ई-रिक्शा का पूरा दिन जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में लोगों को बाजार में आना और बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। डीएसपी ने यातायात पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें