फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोबाइल वैन 57 गांवों में करेगी लोगों को जागरूक

Sun, 01 Jun 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला में घटते लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग अब दस दिन तक गांवों में जागरूक अभियान चलाएगा। इस दौरान 57 गांवों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत मोबाइल वैन से ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

ये जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने दी । उन्होंने मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल वैन गांव-गांव जाकर लोगों को घटते लिंगानुपात के प्रति जागरूक करेगी। अभियान का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना व घटते लिंग अनुपात में बढ़ोतरी करना है।
विभाग ने 57 गांव चयनित किए हैं जहां लिंगानुपात की स्थिति 2015 की तुलना में कमजोर है। टीम में विभाग की अधीक्षक व अन्य महिलाएं महिलाओं को घटते लिंगानुपात को लेकर जागरूक करेंगी। वर्ष 2015 में इस अभियान की शुरूआत पानीपत से की गई थी उसके बाद अच्छे परिणाम नजर आए थे लेकिन पिछले कुछ समय से कुछ गांव में स्थिति में परिवर्तन दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी परविंद्र कौर ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मोबाइल वैन के साथ गांव-गांव जाकर विशेष तौर पर महिलाओं को जागरूक करेगी और साथ ही सरकार की नीतियों का भी प्रचार करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें