फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूर भूख हड़ताल पर

Tue, 05 Aug 2014 12:35 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। पंचायतों में कराए कार्यों की आठ माह की दिहाड़ी नहीं मिलने पर गुस्साए मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताया और बाद में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। मजदूरों ने प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर समय रहते दिहाड़ी नहीं मिली तो भूख हड़ताल जारी रहेगी। सोमवार को ब्लॉक बापौली कमेटी के मनरेगा मजदूरों का आठ माह की दिहाड़ी नहीं मिलने पर सब्र का बांध टूट गया और सुबह करीब नौ बजे एकजुट होकर बीडीपीओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया। बाद में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए।

खेत मजदूर यूनियन के प्रधान धर्म सिंह ने बताया कि इससे पहले मजदूर बीडीपीओ, एडीसी और डीसी को पहले भी दिहाड़ी नहीं मिलने पर मांग पत्र दे चुके है, लेकिन प्रशासन ने आजतक कोई कारगर कदम नहीं उठाया। जिससे सभी मजदूरों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष पनप रहा है।
विज्ञापन


बापौली में धरने और भूख हड़ताल पर बैठें खेत मजदूर यूनियन के ब्लाक सचिव ओमपाल, रणधीर सिंह, रामदास ने एकजुट होकर खंड अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया।

मजदूर यूनियन के हवा सिंह, नीता, सुनीता, रेखा, बीरमती, कविता, बबीता, बाला और रेखा ने बताया कि गांव छाजपुर खुर्द, गोयला, नवादा, गोयला खेड़ा कई गांवों के सैकड़ों मनरेगा मजदूर बेहद परेशान हैं। बीडीपीओ ने एक सप्ताह में दिहाड़ी दिलाने का आश्वासन दिया था मगर हालात जस के तस हैं। बीडीपीओ दीनानाथ शर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि मजदूरों को दिहाड़ी जल्द दिला दी जाएगी। प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से ले रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें