सामान्य अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एक मरीज से बात करते विधयक मनमोहन भड़ाना। संवाद
समालखा। विधायक मनमोहन भड़ाना ने बुधवार को सामान्य अस्पताल का निरीक्षण किया। ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में पहुंच कर मरीजों से हालचाल पूछा और शवगृह का जायजा लिया। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के साथ एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, दांतों के एक्सरे की सुविधा और मरीजों के लिए बेंच की दरकार मिली। विधायक ने एसएमओ से रिपोर्ट ली और इनको जल्द ही पूरा करने का भरोसा दिया।
विधायक मनमोहन भड़ाना बुधवार को दोपहर के समय अस्पताल में पहुंचे। यहां 100 बेड के सामान्य अस्पताल में हर विषय की जानकारी दी। एसमओ ने बताया कि अस्पताल में करीब 12 नियमित चिकित्सक हैं। दो डेपुटेशन और एक एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत हैं, जबकि यहां चिकित्सकों के स्वीकृत पद दोगुने से भी अधिक हैं। विधायक भड़ाना ने कहा कि एमओ और विशेषज्ञ के अलावा फिजियोथैरेपी भी लाने का प्रयास किया जाएगा। नेत्र रोग विशेषज्ञ जल्द ही मिल जाएगा। दांतों की एक्सरे की सुविधा जल्द ही शुरू कराने का भरोसा दिया। एसएमओ डॉ. संजय अंतिल, निधि मुंजाल और पवन कुमार ने विधायक को सामान्य अस्पताल में जरूरतों के बारे में बताया। इस अवसर पर डाॅ. राघवेंद्र, डाॅ. सुशील छौक्कर, डीएमएस संदीप लठवाल, डाॅ. राहुल, डाॅ. विकल्प भाटिया, डाॅ. नेहा गुलाटी व डाॅ. प्रिया मौजूद रही।