फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विधायक प्रमोद ने विस सत्र में बाईपास की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहरी विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा सत्र में सोमवार को शहर के यातायात दबाव को कम करने के लिए बाईपास बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन

उन्होंने डाहर चौक से सुताना गांव से होकर ड्रेन -दो के नजदीक जीटी रोड में मिलाने का प्रस्ताव रखा। विधायक ने कहा कि इससे शहर के चारों तरफ रिंग रोड बन जाएगा। शहर के पूर्वी हिस्से में पहले से ही हाईवे और सड़क हैं।
पश्चिमी हिस्से में बाईपास निकलने से पूरा रिंग रोड बन जाएगा। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल ने भी इसका समर्थन किया। लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा ने इसकी तकनीकी जांच कराने का भरोसा सदन में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि शहर के बीचोंबीच एनएच-44 होकर जा रहा है। इसके साथ एनएच-709 पानीपत से रोहतक और 709-एडी पानीपत से हरिद्वार जाता है। अब पानीपत-जींद स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जीटी रोड एनएच-44 पर ड्रेन नंबर-दो के साथ शहर के बाहर से होकर पानीपत-हरिद्वार हाईवे तक सड़क जा रही है। शहर के बाहर पश्चिमी हिस्से में इस तरह के बाईपास की जरूरत है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें