पानीपत। वार्ड-9 में स्थित कबीर धर्मशाला के प्रथम तल पर बनी धर्मशाला का रविवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। धर्मशाला का उद्घाटन विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी ने कबीर पंथी समाज के लोगों के साथ किया। कबीर पंथी समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों ने विधायक प्रमोद विज का धर्मशाला निर्माण के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का विकास निरंतर हो रहा है।
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि वे शहर के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। शहर में मूलभूत सुविधाएं और बेहतर हो इसलिए लगातार प्रयास जारी हैं। मेयर और पार्षद ने धर्मशाला के निर्माण के लिए मेयर कोमल सैनी और पार्षद नवल जिंदल ने धर्मशाला की सौगात देने के लिए विधायक का आभार प्रकट किया है। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु कटारिया, पार्षद कमल अरोड़ा, रॉकी गहलोत और सुभाष कबीर पंथी, दयानंद खूंगर, सदानंद जोशी एवं समस्त सम्मानित जन मौजूद रहे।