फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : 25 तक होगी दस्तावेजों की जांच, 26 तक फीस जमा कराकर सीट पक्की कर सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दूसरी वरीयता सूची जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आईटीआई में दाखिले के लिए जिन विद्यार्थियों का दूसरी वरीयता सूची में नाम आया है, उनके लिए राहत भरी खबर है। वे 25 तक अपने दस्तावेज सत्यापित करा सकते हैं। इसके तुरंत बाद 26 तक वे फीस भरकर संस्थान में दाखिला ले सकेंगे। वहीं, विद्यार्थी दस्तावेजों की जांच के बाद फीस जमा करवाकर अपनी सीट पक्की कर रहे हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के संयुक्त निदेशक ने इसके लिए पत्र जारी कर सभी आईटीआई संस्थानों को निर्देश दिए हैं। इससे विद्यार्थियों को खासी राहत मिली है। पहले सिर्फ 24 अक्तूबर तक ही दस्तावेज सत्यापित करने के निर्देश थे।
विज्ञापन

बता दें कि जिले की 13 आईटीआई में 2236 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। अकेले राजकीय आईटीआई पानीपत में कुल 924 पर 7430 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से दूसरी मेरिट सूची में 293 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई है। शनिवार शाम तक पानीपत राजकीय आईटीआई में 85 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के आधार पर सही पाए गए जबकि 02 आवेदनों को रद्द किया गया है। कुल आठ आईटीआई में 153 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जबकि 07 के आवेदन रद्द किए गए हैं।
किस आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया की स्थिति
राजकीय आईटीआई सीट रिलीज्ड सत्यापन रिजेक्ट असत्यापित फीस जमा
नौल्था 63 17 02 44 08
पानीपत 293 85 02 206 83
पानीपत महिला 19 02 00 17 02
बराना 12 06 00 06 06
बापौली 52 23 03 26 23
मडलौडा 40 13 00 27 11
समालखा महिला 07 05 00 02 05
पाथरी 08 02 00 06 02
28 को जारी की जाएगी रिक्त सीटों की सूची
आईटीआई में दो राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 अक्तूबर को तीसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी दिन रिक्त सीटों की सूची जारी होगी। ट्रेेड व संस्थान बदलने के लिए विद्यार्थियों 30 अक्तूबर तक का समय दिया जाएगा। 2 नवंबर को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार देर रात दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई थी। शनिवार को प्रमाण पत्र सत्यापन व फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ रही। रविवार को अवकाश रहेगा। विद्यार्थी सोमवार तक प्रमाण पत्र सत्यापित करवा सकेंगे, जबकि फीस जमा करवाने के लिए 26 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें