पाइट कॉलेज में मिस हरियाणा -2016 का रंगारंग अगाज हुआ। इस अवसर पर छरहरी काया वाली युवतियों ने अपने अंदाज से उपस्थिति को आकर्षित किया। देर रात तक चले कार्यक्रम को लेकर युवाओं में भी खास उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ केके मैमोरियल ट्रस्ट की फाउंडर अर्पिता बंसल फाउंडर और मैबर बीओजी राकेश तायल द्वारा विधिवत रूप से किया गया। अनुकपा टेलेंट प्रमोटिंग ग्रुप सोनीपत के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम को निदेशक दिव्या अरोड़ा ने बड़े ही सुन्दर अंदाज में प्रस्तुत किया। रंगारंग आयोजन में युवतियों ने अपना जलवा बिखेरते हुए दर्शकों को मुग्ध कर दिया। पाइट की मान्या खुराना को मिस हरियाणा- 2016 का खिताब मिला।
ग्रुप के प्रधान इशांक छाबड़ा ने बताया कि लड़कियों को इस प्लेटफार्म पर लाने के लिए और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए पूरे हरियाणा में ऑडिसंस किए गए। फर्स्ट राउंड के ऑडियंस के बाद बीस लड़कियों का निष्पक्ष चयन हुआ। पाईट कालेज में ग्रैंड फिनाले के तीन राऊंड एथेनिक, केजुअल और कोकटेल हुआ। जिसमें सभी लड़कियों द्वारा अपने कौशल का परिचय बड़ी बखूबी दिया। इस अवसर हरियाणवी गायिका पूजा हुडडा द्वारा मेरी गाल में एक पटौला तू ... पर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। नागिन सीरियल के कलाकार साहिल गांधी द्वारा अपनी मोनो एक्टिंग व डायलॉग डिलिवरी दी। जिसको हर किसी ने सराहा।
मिस हरियाणा- 2016 का ताज पाइट कालेज की मान्या खुराना के सिर पर सजा, फर्स्ट रनरअप मोनिका शुक्ला, द्वितीय रनरअप सुमन हुड्डा रही । इसके अलावा पूर्वा मित्तल मिस बेस्ट पर्सनलिटी, सुगंध साहनी मिस बेस्ट नेचुरल ब्यूटी, मिनाक्षी मिस मुस्कान, भूमिका मिस आईकानिक आई, प्रियंका मिस. टेलेंट, नवजोत मिस रनवे रही।
जजों में पूर्व मिस हरियाणा-2015 दीक्षा सैनी, श्वेता अरोड़ा, गौतम अरोड़ा, मिस्टर यूनिवर्सल अंबेसडर जगजीत सिंह, साहिल गांधी, एपीए. मिस इंडिया के आयोजक ईशांक छाबडा व पाईट के मैंबर बीओजी राकेश तायल शामिल रहे। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन हरिओम तायल, सुरेश तायल, राजीव तायल, मैंबर बीओजी राकेश तायल, रानी तायल, ज्योति तायल, श्रुति, संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी ओपी. रनौलिया, डॉ. प्रीति दहिया, तरुण मिगलानी, जागृति सिंह, पुष्पक तनेजा, डिंपल वालिया, सोनाली बिष्ट व जयवीर शर्मा मौजूद रहे।