फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: पार्टी का झांसा दे किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म, आरोपियों के सोने के बाद छत से कूदकर भागा पीड़ित

Thu, 08 Jun 2023 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के एक नगर में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके 17 वर्षीय बेटे ने सात जून को उसे घर आकर बताया कि छह जून की शाम चार बजे उसका दोस्त विकास घर से घूमने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। विकास ने कहा कि आज ड्यूटी पर नहीं जाएंगे, कमरे पर ही चलेंगे, वहां खाएंगे-पीएंगे और मस्ती करेंगे।
विज्ञापन
किशोर के साथ कुकर्म - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में पार्टी के दौरान तीन युवकों ने 17 वर्षीय किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म किया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, चेहरे पर दांत से काटा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद आरोपी सो गए तो किशोर छत से कूदकर अपने घर पहुंचा और पिता को आपबीती बताई। पिता ने मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराया और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें : आतंकी अर्श डल्ला का साथी गिरफ्तार: NIA की दबिश के दौरान हाथ आया गगनदीप, हथियारों की तस्करी में करता था मदद
विज्ञापन


सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के एक नगर में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके पांच बच्चे है, जिनमें तीन बेटे और दो बेटी है। उसके तीसरे नंबर के 17 वर्षीय बेटे ने सात जून को उसे घर आकर बताया कि छह जून की शाम चार बजे उसका दोस्त विकास घर से घूमने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। विकास ने कहा कि आज ड्यूटी पर नहीं जाएंगे, कमरे पर ही चलेंगे, वहां खाएंगे-पीएंगे और मस्ती करेंगे। जब दोनों वहां पहुंचे तो वहां कमरे पर पहले से बूरा और विकास नाम के दो लड़के मौजूद थे। चारों ने वहां पार्टी की। इसी बीच विकास उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसके चेहरे पर दांतों से काट दिया। तीनों ने उसके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी देकर तीनों ने उसके साथ कुकर्म किया। 

रात को पीड़ित किसी तरह छत कूदकर वहां से भाग निकला और घर पहुंच कर आपबीती बताई। जिसके बाद उसने सेक्टर 29 थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी और बेटे को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर पुलिस संग मिलकर किशोर का मेडिकल कराया और पुलिस को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन


किशोर के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट-4, 377, 323 समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- इंस्पेक्टर राकेश शर्मा, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें