फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाबालिग ने शादी के एक साल बाद दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाल विवाह का शिकार हुई पीड़िता किशोरी ने 14 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया है। बुधवार रात को जिला नागरिक अस्पताल में किशोरी का प्रसव कराया गया। उसने एक बेटे को जन्म दिया है।
विज्ञापन

किशोरी अप्रैल माह से बाल कल्याण समिति के संरक्षण में मॉडल टाउन स्थित परी कुंज में रह रही थी। जिसे कुछ दिन पहले ही प्रसव के लिए किशोरी की ताई को सौंपा था। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। उधर, पुलिस इस मामले में आरोपी पति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मामला पानीपत के पुराना औद्योगिक क्षेत्र का है। 13 वर्षीय किशोरी बुआ-फूफा के साथ रह रही थी। मार्च 2024 में सोनीपत के गन्नौर में एक युवक के साथ बुआ और फूफा ने उसकी शादी करा दी थी। जब वह गर्भवती हुई तो अप्रैल माह में वह जांच के लिए गन्नौर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो उसकी उम्र को लेकर शक हुआ था। जिसके बाद चिकित्सक ने सोनीपत गन्नौर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। मामला पानीपत से जुड़ा होने के कारण 22 अप्रैल को गन्नौर पुलिस ने पति, सास, किशोरी के बुआ-फूफा के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर कर मामला पानीपत पुलिस को रेफर कर दिया था। इसके बाद इस मामले में पुराना औद्योगिक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेेल भेज दिया था।
विज्ञापन

जिसके बाद महिला एवं बाल कल्याण संरक्षण अधिकारी ने इस मामले का संज्ञान लेकर किशोरी को जिला बाल कल्याण समिति के पास भेजा था। समिति ने किशोरी को अपने संरक्षण में लेकर मॉडल टाउन स्थित परी कुंज भेज दिया था। कुछ समय पहले किशोरी को उसकी ताई के सुपुर्द किया था। जिससे उसका प्रसव कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें