संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। इसराना थाना क्षेत्र के डाहर गांव के तालाब में डूबने से हुई फैक्टरी श्रमिक के बाद वीरवार को परिजन जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे।
परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। साथ ही बताया कि मंगलवार को वह पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर से निकला था। थाना इसराना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपदिया है।
बुधवार दोपहर को करीब 11 बजे डाहर गांव के श्मशान घाट के पास तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त बिचकिल्ला, चतरा प्रतापपुर झारखंड निवासी उमेश भईयां के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की तलाश शुरू कर दी थी। वीरवार को मृतक के परिजन जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। उमेश की पत्नी ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। जिनमें चार बेटी और एक बेटा है।
उसका पति उमेश धागा फैक्टरी में काम करता था और फैक्टरी के अंदर ही रहता था। वह शराब के नशे में अक्सर उनके साथ मारपीट करता था। मंगलवार को झगड़ा करने के बाद वह घर से निकला था। थाना इसराना प्रभारी महीपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन थाने पर पहुंचे थे।