पानीपत। प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का रविवार को 120वां एपिसोड रहा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने आसन कलां गांव और पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने मॉडल टाउन मंडल के बूथ नंबर-112 में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार को आसन कलां गांव पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मोदी की मन की बात कार्यक्रम को को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को जागरूक करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने विचारों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए आगे बढ़ाएं।
पानीपत की रिसाइकिल इंडस्ट्री का जिक्र सराहनीय ःपानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने बूथ नंबर 112 के मॉडल टाउन मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत के टेक्सटाइल वेस्ट से निस्तारण में पानीपत के प्रयासों की सराहना और पानीपत को अव्वल बताया। यह पानीपत के लिए गौरव का क्षण है इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष योगेश शर्मा, पूर्व मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र तनेजा, वार्ड 24 की पार्षद सांची तनेजा, भाजपा नेता सोनिया गाबा, सतीश गंभीर व पंकज शर्मा मौजूद रहे।