फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: न्यूनतम तापमान बढ़ा , कल बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इस बार गर्मी ने अप्रैल की शुरुआत में ही रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सुबह ही तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन दिनभर तेज धूप में लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। अधिकतम तापमान स्थिर रहा जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़ा। जिससे दिन की अपेक्षा रात को गर्मी महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ ने वीरवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया है। दिन का तापमान बढ़ने के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंंगलवार को सुबह ही तेज हवा चलने से दिन का अधिकतम तापमान स्थिर रहा जबकि दिनभर तेज धूप निकलने से रात का न्यूनतम तापमान एक साथ तीन डिग्री बढ़ा। जिससे लोगों ने रात के समय गर्मी महसूस की। पूरे दिन हवा की तेज रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं तेज हवा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो पहिया वाहन चालकों और राहगीरों को तेज हवा के कारण धूल कणों और रास्तों में पड़े कूड़े के ढेरों के कारण परेशानी हुई। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि वीरवार को हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में एक बार फिर कमी आएगी। हल्की बारिश से अधिकतम तापमान घटकर 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। उसके बार फिर से तापमान बढ़ेगा और लोगों की अप्रैल के महीने में ही मई के महीने जैसी गर्मी को सहना पड़ सकता है।
विज्ञापन


दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

मंगलवार 39/23
बुधवार 39/21
वीरवार 36/22
शुक्रवार 34/19
शनिवार 34/18
रविवार 37/19
सोमवार 39/21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें