फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मिड-डे-मील कार्यकर्ता जिला सचिवालय पर 10 को करेंगी प्रदर्शन

Thu, 04 Jun 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मिड-डे-मील कार्यकर्ता अपनी मांगों और समस्याओं के लिए 10 जून को जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करेगी। इसमें जिलेभर की कार्यकर्ता शामिल होंगी। कार्यकर्ता पहले जिला नागरिक अस्पताल परिसर में एकत्रित होंगी और यहां से जुलूस के रूप में जिला सचिवालय पहुंचेंगी। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगी।
यूनियन ने महासचिव कुसुम पांचाल ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के बीच मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं का जीवन-यापन बेहद कठिन हो गया है। कई वर्षों से उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और उन्हें मात्र सात हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। वह भी समय पर नहीं दिया जाता। कार्यकर्ताओं को वर्ष में केवल 10 माह का मानदेय मिलता है और ड्रेस भत्ता भी लंबे समय से नहीं बढ़ाया गया है। कई स्थानों पर मिड-डे-मील कर्मियों से निर्धारित से अतिरिक्त कार्य भी कराया जा रहा है। उनके मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं और अनियमितताओं को उजागर करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। यूनियन नेताओं ने कहा कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद मिड डे मील कार्यकर्ताओं को न तो सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही सेवानिवृत्ति व मृत्यु की स्थिति में कोई सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराया जाता है। इसी कारण कार्यकर्ता आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर हैं। प्रदर्शन को एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड ईश्वर सिंह राठी सहित अन्य श्रमिक नेता संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें