फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मां से कहासुनी होने पर घर से निकली किशोरी, दोस्त ने किया दुष्कर्म

Thu, 04 Jun 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। किशोरी अपनी मां से कहासुनी होने के बाद घर से निकली थी। परिजनों ने उसे आरोपी युवक की बहन के घर से खोजा। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी करीब 17 साल की बेटी है। छह माह पहले उसकी पहचान समीर नाम के युवक से हुई थी। वे स्कूल आते-जाते एक-दूसरे से मिले थे और फोन पर बात करते थे। चार दिन पहले बेटी की मां से कहासुनी हुई। इसके बाद वह घर से निकल गई थी। परिजनों ने तलाश की तो वह समीर की बहन के घर पर मिली। पूछताछ में किशोरी ने समीर पर गलत काम करने का आरोप लगाया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
किला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी समीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें