फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मिड-डे-मील वर्करों ने घेरा शिक्षा मंत्री का आवासीय कार्यालय, 7 को चर्चा के लिए बुलाया

विज्ञापन
बाबरपुर मंडी में मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते प्रदेश की नेता। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
- विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कर बुलंद की आवाज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रदेशभर की मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में रविवार को शिक्षा मंत्री के आवासीय कार्यालय का घेराव किया और अपनी मांगों को रखा। उनकी प्रमुख मांग न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करना, पेंशन का लाभ दिलाना, स्कूलों को मर्ज और बंद न किया जाए, वर्दी भत्ता 600 से बढ़ाकर दो हजार करने की है। शिक्षा मंत्री अपने आवास पर नहीं थे। उनके प्रतिनिधि ने मोबाइल पर उनसे बात कराई। शिक्षा मंत्री ने उनके प्रतिनिधिमंडल को सात अगस्त को सरकारी विश्राम गृह में विषयों पर चर्चा के लिए बुलाया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे उनकी समस्या जानकर अधिकारियों के साथ बैठक करा समाधान कराएंगे। वहीं यूनियन ने सात को संतोषजनक जवाब न मिलने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
प्रदेशभर की मिड-डे-मील कार्यकर्ता मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा (1933) के बैनर तले रविवार को बाबरपुर नई अनाज मंडी में एकजुट हुईं। वे यहां से जुलूस के रूप में शिक्षा मंत्री के एल्डिको स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचीं। यहां शिक्षा मंत्री नहीं मिले। उनके प्रतिनिधि ने उनसे फोन पर बात कराई। यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष राजरानी व महासचिव जय भगवान ने कहा कि छह महीने से शिक्षा मंत्री बातचीत का समय नहीं दे रहे। राज्य की 30 हजार मिड डे मील कार्यकर्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 महीने का मिलता है मानदेय
उन्होंने कहा कि मानदेय 10 महीने का मिलता है जबकि काम करीब 11 महीने करना पड़ता है। इसीलिए शिक्षकों व अन्य स्टाफ की तरह 12 महीने वेतन मिलना चाहिए व यह 26 हजार रुपये से कम नहीं होना चाहिए। करीब 30 साल से यह योजना जारी है लेकिन सेवानिवृत कार्यकर्ताओं को आज तक पेंशन नहीं मिली है। सम्मेलन को यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष गगनदीप, सुनीता, ओपी माटा, सचिव शरबती देवी, लाल देवी, प्रकाश, कोषाध्यक्ष सत्यवान, पानीपत प्रधान निर्मला, सचिव कविता, सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष सतवीर सिंह, सचिव विनोद, सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव शिव कुमार, प्रधान कश्मीर सिंहने भी संबोधित किया।

बाबरपुर मंडी में मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश की नेता। स्रोत : यूनियन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें