फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सावन का आखिरी सोमवार आज, भोले के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय

विज्ञापन
हर-हर महादेव। सावन के अंतिम सोमवार को जला​​भिषेक के लिए सजाया गया सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन मे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सावन के चौथे एवं आखिरी सोमवार के लिए शिवालय सज गए हैं। चारों तरफ भोले बाबा के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। सुबह चार बजे सभी शिवालयों में पूजा कर भक्तों के लिए द्वार खोले जाएंगे। सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि मंदिर को सजाया गया है। शिवलिंग को सजाने के लिए दिल्ली से कई प्रकार के फूल मंगवाए गए हैं। सुबह जलाभिषेक किया जाएगा। शाम के समय भजन संध्या की जाएगी और फिर शयन आरती की जाएगी।
सेक्टर-12 स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर के पुजारी राम प्रकाश पाठक ने बताया कि सावन माह शुरू होते ही मंदिर में शिव भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। 4 अगस्त को सावन माह का आखिरी सोमवार होने से भक्तों की संख्या बढ़ेगी। इसके लिए मंदिर समिति द्वारा हर व्यवस्था की जा चुकी है। सुबह 4 बजे मंदिर में पूजा कर भक्तों के लिए शिवालय के द्वार खोले जाएंगे। अब लोग पूरा सावन जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करते हैं। सावन शुरू होते ही चारों तरफ भगवान के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगती है। शिव भक्त भांग, धतूरा, बेलपत्र, शहद, प्रसाद आदि चढ़ाकर भगवान शिव को प्रसन्न कर रहे हैं और नंदी महाराज के कानों में मन्नत मांग रहे हैं। मंदिर में प्रतिदिन शाम को शिव पुराण कथा का पाठ किया जा रहा है और मंदिर महिला मंडली भजन-कीर्तन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 साला पुराना शिवलिंग स्थापित
भाटिया कॉलोनी स्थित गणेश मंदिर के पुजारी विवेक शास्त्री ने बताया कि मंदिर में लगभग 50 साल पुरानी शिवलिंग स्थापित है। जिससे सुबह ही शिव भक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं। सावन के आखिरी सोमवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा शिव भक्तों की संख्या ज्यादा रहेगी। इसके लिए मंदिर की समिति द्वारा व्यवस्था की जा चुकी है। शिवालय शिव भक्तों के लिए सजाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें