फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रन फॉर यूनिटी में दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर वीरवार को शिवाजी स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों बच्चों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली और दौड़ लगाई।
विज्ञापन

मुख्यातिथि शिक्षा, पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा रहे। उन्होंने कहा कि महापुरुषों ने देश के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं। हमें उन्हें नहीं भूलना चाहिए। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को मजबूत बनाने में रियासतों को जोड़ा। हमें उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण कर देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इससे पहले उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनको राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के साथ झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को शुरू किया।

महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके लिए हमें खुद को तैयार कर आगे बढ़ना होगा। यह संकल्प सबके सहयोग से पूरा होगा। पहले बताना पड़ता था कि तिरंगा हमारी शान है और अब स्थिति यह है कि देश का युवा दुनिया के कोने-कोने में तिरंगा फहरा रहा है। देश के युवा पर देशभक्ति का जुनून है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बहुत शीघ्र ही सुंदर स्टेडियम की सौगात दी जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। स्टेडियम के बाकी कार्यों को भी पूरा कराया जाएगा। युवाओं को शिवाजी स्टेडियम और खेल के सामान का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने जिला के खिलाड़ियों की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्टेडियम में निर्धारित अभ्यास करें। वे इससे अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे। सरदार पटेल की अखंड भारत की धरोहर को बनाए रखना होगा। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया व पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया इस मौके पर नगर निगम आयुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर, एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीएसओ धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गिल, डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी सतीश वत्स, डीईओ राकेश बूरा व एईओ रविंद्र आंतिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें