फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली से निमंत्रण का संदेश

विज्ञापन
पानीपत। पहली पातशाही गरुद्वारा से झंडी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना करते हुए उपायुक्त सुशील सार? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। श्री गुरु तेग बहादुर के जी 400वें प्रकाश पर्व को लेकर पानीपत साइकिल क्लब की ओर से शुक्रवार शाम को जीटी रोड स्थित पहली पातशाही गुरुद्वारा से एक साइकिल रैली निकाली गई। इसे उपायुक्त सुशील सारवान ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली के माध्यम से लोगों को प्रकाश उत्सव में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी सुशील सारवान ने साइकिल क्लब के सदस्यों को रवाना करते हुए कहा कि पानीपत जैसी ऐतिहासिक धरती पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। हम सबको महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलकर देश की एकता और अखंडता के लिए काम करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से हम सबके नैतिक मूल्य मजबूत होते हैं और युवाओं में उर्जा का सकारात्मक संचार होता है।
पानीपत साइकिल क्लब के प्रधान पवन अरोड़ा ने बताया कि क्लब इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। इस साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को इस कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण भी दिया जा रहा है। शुक्रवार को यह रैली तहसील कैंप से चलकर सेक्टर 13-17 में संपन्न हुई। इस मौके पर इसराना साहिब गुरुद्वारा से बाबा दलविंद्र सिंह, साइकिल क्लब के सदस्य सतीश चुग, गगनदीप, अशोक अरोड़ा इत्यादि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें