फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों ने रखी मन की बात

Sun, 31 May 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पलक पंवार।
विज्ञापन
मैंने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कॉमर्स संकाय में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मेरा सपना सीए बनने का है। इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और गुरुजी के मार्गदर्शन से है। मेरा मानना है कि मेहनत और गुरुजनों की बात पर अमल कर अनुशासन में ढलना ही सफलता का मूल मंत्र है। पुष्पेंद्र गांधी, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत।
विज्ञापन

मैंने 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए खुशी की बात है। मैं इस मंच पर आकर खुद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मेरे सपना शिक्षा के क्षेत्र में जिला और प्रदेश का नाम रोशन करना है। -पलक पंवार, सेंट मैरी कान्वेंट सीसे स्कूल।
भविष्य ज्योति सम्मान पाकर बहुत अच्छा लगा। इससे दूसरे बच्चे भी पढ़ाई के लिए मोटिवेट होंगे। मेरी सफलता में गुरुजनों का मार्गदर्शन रहा। मैंने 10वीं कक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इंजीनियरिंग कर देश सेवा करना चाहती हूं। 12वीं में भी इसी तरह का प्रदर्शन करना है। इसके लिए मेहनत कर रही हूं। -वान्या चराया, छात्रा, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत।
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर सम्मानित होने से अच्छा महसूस हुआ है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी के विचार सुनकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। इससे दूसरे बच्चे भी पढ़ाई के लिए मोटिवेट होंगे। -प्रिंस, छात्र, राजकीय मॉडल संस्कृति वमा विद्यालय चुलकाना।
भविष्य ज्योति सम्मान पाकर बहुत खुशी मिली है। जब लोगों के सामने मंच पर नाम पुकारा गया तो सारी मेहनत सफल लगने लगी। यहां पता चला कि हमारे जैसे कई बच्चे मेहनत कर रहे हैं। सफलता के इस पायदान तक पहुंचाने में गुरुजनों का विशेष मार्गदर्शन रहा है। - गर्वित, छात्र, एसडीवीएम सिटी, पानीपत।
पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार से सम्मान मिलना मेरे लिए सपने जैसा है। उनके द्वारा इस कार्यक्रम से दूसरे बच्चों को भी पढ़ाई की प्रेरणा मिलेगी। सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत जरूरी है। - गर्व सेठी, छात्र, एसडीवीएम सिटी, पानीपत।
कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए ताकि विद्यार्थियों का शिक्षा की तरफ रुझान बढ़े और उन्हें प्रोत्साहन मिले। कार्यक्रम में होनहार विद्यार्थी के तौर पर सम्मान पाना मेरे लिए गौरव की बात है। -राधिका, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, मतलौडा।
बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से मिलने का मौका मिला है। भविष्य ज्योति सम्मान पाकर बहुत अच्छा लगा। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए ये सम्मान मुझे हमेशा यादगार रहेगा। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। - अंशिका, 10वीं, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, मतलौडा।
मैंने अमर उजाला नेशनल ओलिंपियाड में भाग लिया। मैं इसमें प्रदेश स्तर पर प्रथम और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान पर रहा। यह मेरे लिए गर्व का विषय है और अमर उजाला के ओलिंपियाड से प्रोत्साहित हुआ हूं। पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के हाथों को सम्मान प्राप्त हुआ है। -इराज गर्ग, निवासी
विज्ञापन

पलक पंवार।

पलक पंवार।

पलक पंवार।

पलक पंवार।

पलक पंवार।

पलक पंवार।

पलक पंवार।

पलक पंवार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें