फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दूसरे दिन सुबह ही खाली दौड़ती नजर आई ई-बसे

Sun, 31 May 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ई बसों में यात्रा करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। पुराना बस स्टैंड स्थित ई-डिपो के उद्घाटन के दूसरे दिन भी ई-बसें खाली ही दौड़ती नजर आई है। इसमें केवल नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा रूट पर चलने वाली ई-बसाें में यात्रियों की संख्या देखने को मिल रही है। ई-बसों में यात्रियों की कमी ने चालकों और अधिकारियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। साथ ही ई-बसों में परिचालक और चालकोंं के लिए निर्धारित की गई वर्दी केवल चालक ही पहने हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जांच के दौरान देखा गया है कि शामली, सोनीपत, सिंघु बॉर्डर, मतलौडा, करनाल और सफीदों जाने वाली ई-बसों में केवल दो से तीन यात्री ही देखने को मिले है। इस कारण चलाई गई ई-बसें केवल नाम मात्र ही राजस्व कमा पा रही है।
यात्री विवेक, सुरेश और नरेंद्र ने बताया कि ई-बसों में लोकल और अन्य रूटों के लिए किराया ज्यादा होने की वजह से ई-बसों में कम ही यात्री यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

ई-डिपो के उद्घाटन के दूसरे दिन बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिली है। यात्रा के दौरान यात्रियों को ई-बसोंं में बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही हैं। इन ई-बसों को कई प्रकार के नए उपकरण से लैस किया गया है। विक्रम कांबोज महाप्रबंधक रोडवेज डिपो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें