फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उद्यमियों की सीएम के साथ बैठक आज, जेडएलडी समेत 18 मांगों का बनाया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पानीपत में उद्यमियों के साथ वीरवार को बैठक करेंगे। वे उद्यमियों से बजट को लेकर उनकी उम्मीद जानने के साथ उनकी समस्याओं के साथ समाधान पर भी चर्चा करेंगे। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले 30 औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जेडएलडी और पानीपत क्लस्टर बनाने समेत 18 प्रस्तावों का एक मांगपत्र तैयार किया है।
विज्ञापन

औद्योगिक संगठनों की समस्याओं को लेकर चौथी बार बड़े स्तर पर बैठक हो रही है। उद्यमियों को इस बार अपनी समस्याओं और मांगों के बावत समाधान होने की उम्मीद है। पानीपत में करीब 25 हजार छोटे और बड़े उद्योग हैं। करीब 15 हजार करोड़ का निर्यात और 80 हजार करोड़ रुपये का घरेलू बाजार है। पानीपत के कई उद्योगपति अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीन का मुकाबला कर रहे हैं। कई उद्यमी चीन से भी आगे हैं। वे अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के साथ जमे हुए हैं। इन सबके बीच उद्यमी स्थानीय स्तर पर कई मूलभूत व अन्य समस्याओं से कई वर्षों से जूझ रहे हैं। वे इनके समाधान को लेकर स्थानीय प्रशासन से ऊपर तक अपनी मांग रख चुके हैं। इस क्षेत्र में पहले से कुछ सुधार हुआ है लेकिन इसमें अब भी काम करने की जरूरत है।

बॉक्स
जिला सचिवालय में उद्यमियों के साथ करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला सचिवालय में उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे। वे सुबह 11 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान विनोद धमीजा ने बताया कि चैंबर से जुड़े 30 संगठनों को निमंत्रण दिया गया है। इसको लेकर विभिन्न संगठनों की समस्या और बजट को लेकर सुझाव भी मांगे हैं।
विज्ञापन




उद्यमी इन प्रमुख मांगों को रखेंगे
-जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पानीपत के उद्योगपतियों की कई वर्षों की मांग है। फैक्ट्री से निकलकर पानी प्लांट में जाएगा। यहां पानी को शुद्ध कर फिर से फैक्ट्री में प्रयोग के लिए दिया जाएगा। उद्योगपति सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीईटीपी में शोधित पानी इसके लिए देने की बात कह चुके हैं।

-पानीपत की पहचान टेक्सटाइल नगरी से है। यहां टेक्सटाइल पार्क की मांग उद्यमी कर रहे हैं। यह केंद्र सरकार से जुड़ा विषय है। उद्यमी सीएम के सामने इस विषय को रखेंगे।
-उद्यमी पूरे जिले की एक सब्सिडी की मांग रखेंगे। उद्यमियों का कहना है कि मौजूदा समय में सरकार ने कई कैटेगरी बना रखी हैं। इन कैटेगरी को खत्म कर एक समान सब्सिडी बनाई जानी चाहिए।

-उद्यमी नए उद्योग लगाने को लेकर बैंक से लोन लेते हैं। उनको बैंक द्वारा निर्धारित दर पर पैसा मिलता है। उद्यमी ब्याज में छूट की मांग करेंगे।

-उद्योग लगाने के लिए उद्यमी अपने स्तर पर जमीन खरीदता है और उसकी रजिस्ट्री कराता है। ऐसे में उनको तय स्टांप ड्यूटी देनी होती है। उद्यमी अब इस स्टांप ड्यूटी में छूट की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें