फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी ने अधिकारियों से जानी कार्य रिपोर्ट, दिये निर्देश

Wed, 24 May 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो पानीपत
विज्ञापन
बैठक लेते एडीसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने की। इस बैठक में संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने कहा कि अधिकारियों को सीएम द्वारा घोषित सभी योजनाओं के विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण करवाना होगा। इस मामले में किसी अधिकारी व कर्मचारी की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के ग्राम सचिवालयों का औचक निरीक्षण करें और लोगों को ग्राम स्तर पर ही सभी सुविधाएं दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 15 जून से पूर्व जिला के सभी तालाबों व निकासी नालों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें और इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट जिला प्रशासन को दें। सीएम विंडो पर आई शिकायतों का निपटान प्राथमिकता के आधार पर करें। 5 जून को शहर व गांव में विश्व स्वच्छता दिवस का आयोजन करें। इसके अलावा गांव में फाइव-पौंड तालाब योजना को सफल बनाने में पूरा सहयोग दें और प्रत्येक गांव में गौरवपट बनवाएं। इस गौरवपट पर उस गांव से संबंधित ऐतिहासिक व धार्मिक तथा सांस्कृतिक जानकारियों के अलावा गांव में करवाए गए विकास कार्य भी अंकित करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वें लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण के बारे में और अधिक जागरूक करें। इस बैठक में सभी अधिकारियों ने भाग लिया।

ली योजनाओं की रिपोर्ट
वहीं अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला स्तरीय विजिलेंस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक  ली। इसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व समिति के सदस्यों ने भाग लिया और जिला कल्याण अधिकारी कुलजीत सिंह ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने कहा कि समाज के अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए अनेक योजनाएं सरकार ने लागू की हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में लोगों को इन योजनाओं का भरपूर लाभ नही मिल पाता। इसलिए जिला कल्याण विभाग के अधिकारी व इस समिति के सदस्यों को सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का और अधिक प्रचार-प्रसार करना चाहिए। उन्होंने पानीपत जिला के अग्रणी बैंक प्रबंधक राकेश वर्मा को कड़े निर्देश दिए कि वे संबंधित जातियों के व्यक्तियों को इस योजना का पूरा लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर डीएसपी देशराज, सतेंद्र कुमार, धीरज कपूर, प्राण रत्नाकर, रामगोपाल शर्मा, राजेश जौशी, नारायण पुनिया, धीरज उग्रा खेड़ी, सत्यप्रकाश, सतेंद्र कुमार, एमएस मलिक, संजय जैन, निर्मला व सत्यवान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


मैनुअल सकवेंजर कमेटी की बैठक
वहीं लघु सचिवालय में मैनुअल सकवेंजर कमेटी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने की और जिला कल्याण अधिकारी कुलजीत सिंह ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है, लेकिन इन योजनाओं की जानकारी के अभाव में या संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण वे भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में सफाई कर्मचारी लगाए हैं। इसलिए पंचायत व नगर निगम के अधिकारियों को इन कर्मचारियों को सभी सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें