फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में पांच समय करें प्रभु का ध्यान : बीके सुनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विश्व ध्यान दिवस पर ब्रह्मकुमारीज के हुडा सेक्टर-12 सेवा केंद्र पर विशेष साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम विश्व ध्यान दिवस का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया गया। संयुक्त राष्ट्र ने मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने हेतु ध्यान योग की शक्ति को पहचानते हुए 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस घोषित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हुडा सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी बीके सुनीता ने अपने प्रवचन में कहा कि दिन में कम से कम पांच समय ऐसे निश्चित करें, जिसमें तीन-तीन मिनट बैठकर प्रभु का ध्यान कर सकें।
उसमें भी मुख्य सुबह उठते ही परमात्मा का ध्यान करें और शाम को सोने से पहले भी विशेष योग करके सोएं। सारे बोझ परमात्मा को देकर आप अपने को बहुत हल्का महसूस करेंगे और अच्छी गहरी नींद भी आएगी। साथ ही उन्होंने क्षमा योग भी कराया और बताया कि अपनी गलतियों के लिए दूसरों से क्षमा ले लें और दूसरों की गलतियों के लिए उन्हें माफ कर दें।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राजयोगिनी बीके ज्योति ने कहा कि राजयोग का अभ्यास करने से हमें जीवन में स्थाई खुशी मिलती है। जीवन खुशनुमा बन जाता है। विचारों को सही दिशा मिलती है और जीवन प्रभावशाली बन जाता है।
बीके सारिका ने कहा कि राजयोग ध्यान के दो मुख्य फायदे हैं-पहला राजयोग हमें व्यवहार कला में निपुण बनाता है, दूसरा हमारे जीवन को सही दिशा और दशा दिखाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी को विशेष राजयोग अनुभूति भी कराई गई और ईश्वरीय प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन बीके राखी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें