पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों का हाल बेहाल है। अस्पताल में ओपीडी प्रशिक्षु चिकित्सकों के हाथ में है और उनकी लिखी दवा फार्मेसी पर नहीं मिल पाई।
मरीज दवा के लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं। इतना कुछ करने के बाद भी उनको पूरी दवा नहीं मिल पाती। जन औषधि केंद्र और मेडिकल स्टोर पर दवा के अंतर में चार गुना अधिक महंगी हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला नागरिक अस्पताल में करीब 212 प्रकार की दवा आती हैं लेकिन मरीजों को अस्पताल व जन औषधि केंद्र पर भी पूरी दवा नहीं मिलने से ज्यादातर दवा बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।
अस्पताल में कभी गैस कभी विटामिन तो कभी दस्त की दवाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में मरीजों को जन औषधि केंद्र पर मात्र 22 रुपये में मिलने वाला एक विटामिन-ई का 10 कैप्सूल का पत्ता बाहर से करीब 90 रुपये में खरीदना पड़ रहा है।
अस्पताल में वीरवार को ओपीडी करीब 1800 रही लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ और जरनल सर्जन न मिलने से मरीजों को परेशानी हुई। दोनों कक्षों में चिकित्सकों के स्थान पर प्रशिक्षु ने मरीजों को जांचा।