फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन ने वीरवार को सब यूनिट कर्मचारियों ने छाजपुर सब डिवीजन कार्यालय में उप मंडल अधिकारी एसडीओ द्वारा मांगे न मानने के लिए चौथे दिन भी दो घंटे धरना प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन पर बैठे कर्मचारियों के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही कार्यालय में एसडीओ के न मिलने के कारण उपभोक्ता इंतजार कर निराश लौटते नजर आए। सब यूनिट कर्मचारी यूनियन प्र‎धान कपूरचंद ने बताया कि कर्मचारियों ने तीन महीने पहले उप मंडल अधिकारी एसडीओ को मांग पत्र दिया गया था लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिस पर कर्मचारियों ने मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा हैं। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हर रोज सुबह दो घंटे काम बंद कर धरना जारी रहेगा। इस मौके पर कर्मचारी यूनियन राज्य मीडिया सचिव सोमपाल रावल, रणदीप सिंह, नरेश कुमार, नौशाद अली, संजय कुमार व विकास मलिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें