पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड अस्पताल) और ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन को उद्घाटन का इंतजार है। दोनों बनकर तैयार भी हो चुके हैं। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने इनके प्रश्न विधानसभा के शीतकालीन सत्र में लगाए हैं।
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि सरकार ने योजनाओं के लिए ग्रांट जारी की है। इनका निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। ऐसे में लोगों को इनकी सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला नागरिक अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड अस्पताल जनता केा कब समर्पित किया जाएगा। इसमें किस तरह की सुविधा हैं और कितने बेड हैं।
वहीं परिवहन विभाग से पूछा कि पानीपत शहर वर्तमान में बढ़ते ट्रैफिक के कारण जाम की समस्या से जूझ रहा है। इसे नियंत्रित करने के लिए शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाई गईं। यह प्रदेश सरकार का एक सराहनीय कदम है। पानीपत में इसके लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनकर तैयार है। इसके तहत पानीपत को 50 ई-बसें दिए जाने का प्रावधान था। संवाद