फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा में सबसे अधिक 50 मिली मीटर बरसे बादल

Fri, 29 Aug 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पानीपत-जींद रोड पर ​विर्क नगर के नजदीक जमा पानी से निकलते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिले में बुधवार को लगातार छठे दिन तेज बारिश हुई। सबसे अधिक समालखा में 50 एमएम बारिश दर्ज की गई। पानीपत-जींद रोड पर विर्क नगर, जीटी रोड समालखा और असंध रोड किसान भवन के बाहर जलभराव हो गया। सबसे बुरी स्थिित पानीपत-जींद रोड पर रही। स्टेट हाईवे पर पानी जमा होने से पूरे दिन जाम की स्थिति रही। वाहन चालकों को कॉलोनियों से होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। अधिकतम तापमान 31.1 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटे मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। ऐसे में किसान धान की फसल की सिंचाई न करें। ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत-जींद रोड पर विर्क नगर के नजदीक जमा पानी से निकलते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें