पानीपत। प्रदेश सहित जिले में खंड व जिला स्तर पर गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाली गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर एससीईआरटी ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतियोगिता के सुचारू कार्यान्वयन करना होगा।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् निर्देशक द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले में खंड स्तर एवं जिला स्तर पर गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शुक्रवार 27 दिसंबर (शुक्रवार) तक खंड स्तर पर गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाकर खर्च राशि के बिल, कुटेशन, तुलनात्मक वक्तव्य के साथ डाइट पानीपत में जमा करवा दे ताकि बिलों का भुगतान समय पर किया जा सके। खर्च राशी के बिल जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य के नाम से बनवाएं। खंड एवं जिला स्तर पर गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन समग्र शिक्षा में प्राप्त वार्षिक ग्रांट से किया जाना है।
इस प्रकार रहेगा खर्च का विवरण
विषय खंड स्तर जिला स्तर
पुरस्कार व प्रमाण-पत्र 1000 रुपये 4000 रुपये
रिफ्रेशमेंट 1000 रुपये 3000 रुपये
टीए 1800 रुपये 4500 रुपये
आकस्मिकता 500 रुपये 1500 रुपये
कमेटी का किया गठन
गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार, डाइट संस्थान से गणित लेक्चरर दिनेश कुमार तथा कैप्टन सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनसौली से गणित लेक्चरर सोनू तथा राजकीय उच्च विद्यालय छिछड़ाना से क्लर्क मनोज कुमार को शामिल किया गया है।
वर्जन-
एससीईआरटी के निर्देशानुसार प्रदेश सहित जिले में खंड व जिला स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं अगले सप्ताह आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
- डॉ. देवेंद्र दत्त, जिला गणित विशेषज्ञ, पानीपत।