फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नकाबपोश बदमाशों ने बिजली कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। तीन बदमाशों ने शुक्रवार रात मतलौडा 132 केवी सब स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को लोहे की रॉड व डंडों से पीटा। कर्मचारियों ने पावर हाउस से भागकर जान बचानी पड़ी। कर्मचारियों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई। पुलिस इन कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आई। कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन

मतलौडा स्थित 132 केवी सब स्टेशन के जेई रामभज ने बताया कि शुक्रवार रात को शिफ्ट अटेंडेंट राजेंद्र, ग्रिड सब स्टेशन ऑपरेटर शिवकुमार व लाइनमैन दीपक ड्यूटी पर थे। रात्रि लगभग तीन बजे तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर बिजलीघर पहुंचे। रात होने के कारण बिजलीघर के मेन गेट का दरवाजा बंद था। वो सभी दरवाजा खुलवाने की बजाय दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए। उन्होंने अंदर घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट व बिजली घर में जमकर तोड़फोड़ की। जिनमें से एक युवक की पहचान संजीत उर्फ राजू निवासी नारा के तौर पर हुई है। पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है।

बॉक्स
पावर हाउस में की जमकर तोड़फोड़
शिफ्ट अटेंडेंट राजेंद्र ने बताया कि बदमाश लगभग तीन बजे पावर हाउस में अंदर घुसे। उनमें से एक ने रुमाल के साथ मुंह ढक रखा था, जबकि दो बदमाशों ने चेहरा नहीं छुपाया था। तीनों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच थी। दो बदमाशों के हाथ में डंडे थे। एक ने अंदर से पंखे को तोड़कर उसकी रोड निकाल ली। उन्होंने कंट्रोल रूम में खिड़की, दरवाजे, कुर्सी, मेज व अन्य समान की तोड़फोड़ की। वहां पर खड़ी कर्मचारियों की मोटरसाइकिल को भी तोड़ दिया। उसके बाद दो बदमाशों ने राजेंद्र को पकड़ लिया और तीसरे बदमाश ने लोहे की रॉड से उसे जमकर पीटा। वहीं एक बदमाश ने शिव कुमार के गुप्तांग पर लात मारी। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात तीनों कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा। उसके बाद एक बदमाश ने कहा कि रिवाल्वर निकालो, इन्हें जान से मारेंगे। उन्होंने खेतों के रास्ते भाग कर अपनी जान बचाई और काफी दूर जाकर फोन से डायल 112 पुलिस टीम व अपने अधिकारियों को मामले की सूचना दी। पुलिस टीम के आने के बाद ही वो वापस पावर हाउस में आए।
विज्ञापन


बॉक्स


नारा बिजली घर में भी कर्मचारियों को दी धमकी

बताया जा रहा है कि यहां से जाने के बाद तीनों बदमाश गांव नारा स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर पहुंचे। वहां पर भी उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में भी तीनों के खिलाफ एसडीओ मतलौडा ने भी पुलिस को शिकायत दी गई है।


वर्जन-

मतलौडा पुलिस थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि बिजली कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस बिजली घर में गई थी। पुलिस ने वहां का जायजा लिया। कर्मचारियों से पूछताछ की गई। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें