फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विवाहिताओं को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में अलग-अलग जगहों पर दो विवाहिताओं को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में महिला थाना ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में कैथल शहर थाना में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना के अधीन आने वाली एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने शिकायत दी कि उसकी शादी दिसंबर 2019 में तेजेंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए गए। महिला थाना प्रभारी वीना ने बताया कि इस मामले में महिला के पति नरवाना निवासी पति तेजेंद्र और सास सुशीला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।दूसरे मामले में कैथल के एक गांव निवासी विवाहिता ने शिकायत दी कि उसकी शादी पिहोवा के अरुणाय गांव निवासी सुनील के साथ मार्च 2022 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। महिला थाना प्रभारी वीना ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें