फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शादी के 20 दिन बाद विवाहिता लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शादी के 20 दिन बाद बलजीत नगर से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह 10 दिन पहले ससुराल से पेट दर्द की बात कहकर अपने मायके में बलजीत नगर में आई थी। परिवार को शक है कि वह किसी युवक के साथ फरार हुई है। विवाहिता के पिता ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बलजीत नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का रहने वाला है। उसने 20 दिन पहले करनाल पुंडरी गांव में बेटी की शादी की थी। शादी के 10 दिन बाद उसकी बेटी पेट दर्द की बात कहने लगी और वह मायके में आ गई। यहां आने के बाद उसने कहा कि वह अब ससुराल नहीं जाएगी। उसने ससुरालियाें से किसी विवाद के बारे में भी नहीं बताया। 10 दिसंबर की दोपहर को वह बिना बताए घर से चली गई। उन्हें इस बात का शक है कि वह किसी युवक के साथ गई है। वह शादी से पहले किसी से कॉल पर बात करती थी। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द उसकी बेटी का पता लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें