पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर टीडीआई पुल के पास विवाहिता असीमा खातून (23) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली विवाहिता पानीपत में कृष्णा गार्डन कॉलोनी में रह रही थी।
जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर जांच की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला के पति दीपू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बंगाल की रहने वाली असीमा करीब चार साल पहले पानीपत में काम के लिए आई थी। फैक्टरी में काम करते हुए उनकी मुलाकात हुई। तीन साल पहले उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों फैक्टरी में काम कर रहे थे। शनिवार को असीमा फैक्टरी में काम करने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह टीडीआई पुल के पास पहुंची लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि लाइन पार करते हुए महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। संवाद