फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किराये की जमीन पर अवैध यूनीपोल और होर्डिंग का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड पर किराये की जमीन पर अवैध रूप से यूनीपोल और होर्डिंग लगाने का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। इस अवैध धंधे से जुड़े लोग किसानों से 10 से 20 हजार रुपये मासिक जमीन किराये पर लेकर एक से दो लाख रुपये में किराये पर देकर मुनाफा कमा रहे हैं।
जिले में सोनीपत की तरफ हल्दाना बॉर्डर से करनाल की तरफ कोहंड तक करीब एक हजार यूनीपोल और होर्डिंग लगे हुए हैं। जीटी रोड पर इन अवैध यूनीपोल में कई गैंग काम कर रहे हैं। इनमें कई सफेदपोशों के नजदीकी और कई अधिकारियों के साथ सांठगांठ के से धंधा चला रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने जीटी रोड पर अवैध यूनीपोल पर शुक्रवार को कार्रवाई की थी। अमर उजाला ने जीटी रोड पर पानीपत में हल्दाना बॉर्डर से कोहंड तक अवैध रूप से यूनीपोल और होर्डिंग की पड़ताल की। यहां इनका पूरा जाल बिछा है।
विज्ञापन

हल्दाना बॉर्डर से पानीपत के सिवाह तक हर दस कदम पर एक यूनीपोल और होर्डिंग लगा है। यह स्थिति जीटी रोड के दोनों तरफ है। वहीं पानीपत से आगे टोल प्लाजा से कोहंड तक अवैध यूनीपोल की भरमार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें