फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सोमवार को बंद रहेंगे बाजार, व्यवसायिक ट्रैक्टरों का शहर में रहेगा प्रवेश निषेध

Fri, 29 Aug 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बात करते विधायक प्रमोद विज और डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया। स्र
विज्ञापन

विज्ञापन
-जिला सचिवालय में डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए फैसले, ऑड-ईवन सिस्टम पर चलेंगी ई-रिक्शा
- पानीपत शहरी विधायक विज बोले-चंडीगढ़ और पंचकूला की तर्ज पर साफ-सुथरी और व्यवस्थित बनाई जाएगी औद्योगिक नगरी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पानीपत में हर सोमवार को बाजार बंद रहेंगे। प्रशासन इसी सोमवार या फिर अगले सोमवार को इसे लागू कर सकता है। शहर के बाजार खुलने से लेकर यातायात के लिए नए नियम होंगे। इसके साथ सुरक्षा के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। यातायात को बेहतर बनाने के लिए ई-रिक्शा ऑड-ईवन सिस्टम पर चलेंगी और व्यवसायिक ट्रैक्टरों का शहर में प्रवेश निषेध होगा। बाजारों में वाहनों का सुबह दस से शाम को आठ बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगा। वहीं शहर के बाजारों में एक सितंबर को रिक्शा व दूसरे वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। बाजारों के प्रवेश पर बैरिकेड्स लगाए जाएंगे और सुरक्षा की दृष्टि से शहर 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये फैसले जिला सड़क सुरक्षा कमेटी व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की वीरवार को जिला सचिवालय में हुई बैठक में लिए गए।
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने हर बिंदू पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक नगरी को चंडीगढ़ और पंचकूला की तर्ज पर साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाया जाएगा। इसमें सबका सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाजारों में एक दिन की छुट्टी के संबंध में दुकानदारों व बाजार प्रधानों की मिली जुली राय है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि शहर में सुरक्षा और सफाई पर जोर दिया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत अलग-अलग स्थानों पर 20 सीसीटीवी कैमरे लगाने के अलावा सड़कों के हॉट स्पॉट्स पर ग्रिल लगाई जाएंगी। अंडरपास निर्माण और जीटी रोड की सर्विस लेन के चौड़ीकरण का कार्य भी जल्द पूरा होगा। सड़कों पर हरे रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके। प्रशासन की ओर से साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और व्यावसायिक ट्रैक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इनका शहर में पूरी तरह से शहर में प्रवेश निषेध रहेगा। रेहड़ी लगाने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में बनाए जाएंगे ऑटो स्टैंड
शहर में ऑटो के लिए एलिवेटेड हाईवे के नीचे जिला सचिवालय व गोहाना रोड के नजदीक स्टैंड बनाए जाएंगे। वहीं देवी मंदिर चौराहा और सनौली रोड स्थित शिव चौक पर ऑटो स्टैंड बनाया जाएगा। इसके साथ सुखदेव नगर में ई-रिक्शा स्टैंड बनाया जाएगा। बाजारों में लोहे के बैरियर और कैमरे से स्वचालित चालान की व्यवस्था की जाएगी। तिपहिया वाहनों की संख्या नियंत्रित करने और ऑड-ईवन सिस्टम लागू करने पर बैठक में सहमति बनी। विधायक ने कानून व्यवस्था और प्रदूषण पर सख्ती से कार्य करने को लेकर प्रशासन से अवैध रेहड़ियों और मांसाहारी भोजन बेचने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


संविधान चौक के साथ खोला जाएगा रास्ता
लाल बत्ती स्थित संविधान चौक के साथ रास्ते को भी खोला जाएगा। साथ शास्त्री कॉलोनी को पक्का कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने नशे में गाड़ी चलाने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की विशेष तैनाती की जाएगी। ब्लैक स्पॉट पर सोलर लाइट लगाए जाएंगे। अवैध पार्किंग को तुरंत बंद कराया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, सीएमओ डॉ. विजय मलिक, आरटीओ नीरज जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें