फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भैयादूज पर बाजारों में रौनक, मिठाई और गिफ्ट पैक खरीदने उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैयादूज पर्व को लेकर जिले के बाजार में खूब रौनक रही। शहर के साथ कस्बों और गांवों के बाजारों में भी सुबह से खरीदारों की चहल-पहल देखने को मिली। बहनों ने भाइयों का तिलक करने के बाद शगुन और उपहार देने के लिए मिठाइयों, गिफ्ट पैक और अन्य सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर दुकानदारों ने भी प्रतिष्ठानों को विशेष रूप से सजाया हुआ था। मिठाई की दुकानों पर रंग-बिरंगी मिठाइयों और आकर्षक पैकिंग वाले गिफ्ट बॉक्स की खूब मांग रही। इसके अलावा ड्राई फ्रूट, चॉकलेट, सजावटी उपहार और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। युवतियों ने हाथों पर मेहंदी लगवाई। थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा और इस्माईलाबाद सहित विभिन्न कस्बों में भी बाजार गुलजार रहे।

तिलक और शगुन से मजबूत होते हैं रिश्ते
पंडित उमेश शास्त्री के अनुसार भैयादूज पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इसके बाद भाई अपनी सामर्थ्य के अनुसार बहनों को शगुन और उपहार देते हैं। यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी जिम्मेदारी के भाव को मजबूत करने का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें