समालखा। समालखा अस्पताल में जांच के लिए लाईन में खड़े मरीज।
- फोटो : Panipat
समालखा। अपनी मांगों को लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर बुलाई गई हड़ताल को लेकर स्थानीय सामान्य अस्पताल में कम असर हुआ। डॉक्टरों ने केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू रखने की बात कही थी।
इसी के चलते अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोग इमरजेंसी वार्ड पहुंच गए। इससे वहां पर भीड़ लग गई। अन्य मरीजों को परेशानी न हो इसे देखते हुए डॉक्टरों ने ओपीडी में मरीजों की जांच करने के साथ ही दवा भी लिखकर दी। डॉक्टर अनुभव व डॉक्टर राहुल ने कहा कि एसोसिएशन के आह्वान पर वो हड़ताल पर हैं, लेकिन इमरजेंसी में लोगों की भीड़ लगने के बाद वो उन्हें ओपीडी वार्ड में ले आए। चिकित्सक अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट रहे और सरकार को भी उनकी मांगों की तरफ ध्यान देते हुए उसे पूरा करना चाहिए।