फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आइपीएस मनीषा चौधरी ने संभाली जिला पानीपत की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी (आई.पी.एस) ने मंगलवार को जिले का कार्यभार संभाल लिया। पानीपत पहुंचने पर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी का उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश कुमार वत्स, उप-पुलिस अधीक्षक महिला विरुद्ध अपराध पूजा डाबला, उप-पुलिस अधीक्षक समालखा प्रदीप कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक बिजेन्द्र सिहं, उप-पुलिस अधीक्षक राजेश फोगाट ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बता दें कि 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी मनीषा चौधरी जिला पानीपत का कार्यभार संभालने से पहले क्राईम अगेंस्ट वूमन पंचकुला में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थी। उससे पहले वे बतौर पुलिस अधीक्षक हिसार व अन्य जिलों में तैनात रह चुकीं है।
नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने मंगलवार को जिले का कार्यभार संभालने के बाद कार्यालय में लोगों की शिकायत सुनी और संबधित अधिकारियों को इन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का थाना और चौकी में निपटान करने के निर्देश भी दिए। इसी के साथ-साथ कार्यालय में स्थित सभी ब्रांचों का निरीक्षण कर सभी को रिकार्ड दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने कहा कि जिला में उनकी पहली प्राथमिकता महिला विरुद्ध अपराध की रोकथाम, कानून एंव व्यवस्था को बनाए रखना, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना, भय भ्रष्टाचार मुक्त बनाना, अपराधों पर नकेल कसना, पुलिस के प्रति आमजन में विश्वास बनाए रखना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें