फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष शर्मा की अदालत ने छठी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने के मामले में दिल्ली के उत्तम नगर के भारत भूषण को दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद और 60 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

दोषी ने खुद को तांत्रिक बताकर किशोरी से इंस्टाग्राम पर संपर्क किया। उनके साथ पानीपत के सेक्टर-25 स्थित एक होटल में कई बार दुष्कर्म किया था। पानीपत शहर के एक व्यक्ति ने सितंबर 2023 को एसपी को शिकायत देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी एक स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ती है। उनकी इंस्टाग्राम पर एक साल पहले दिल्ली के उत्तम नगर निवासी युवक भारत भूषण के साथ पहचान हुई थी। भारत भूषण ने खुद को तांत्रिक बताते हुए उसे झांसे में ले लिया। बातचीत के दौरान उनके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।
इसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे सेक्टर-25 स्थित एक होटल के कमरे में लेकर पहुंचा। यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी की तबीयत खराब हुई तो उन्हें शक हुआ और उससे पूछा तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद उन्होंने आरोपी से बात की तो आरोपी ने जान से मारने व फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कुछ दिन बाद फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी भारत भूषण को पांच सितंबर 2025 को उत्तम नगर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष शर्मा की पॉक्सो फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई हुई। पुलिस ने 19 गवाह पेश किए। गवाहों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर अदालत से आरोपी भारत भूषण को पॉक्सो एक्ट, धमकी देने और वीडियो वायरल करने के आरोप में दोषी करा दिया। दोषी को 20 साल की कैद, 60 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें