फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ईशा शर्मा का नेशनल रग्बी कैंप के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले की बेटी ईशा शर्मा का नेशनल रग्बी कैंप में चयन हुआ है। हरियाणा रग्बी खेल के इतिहास में यह पहला मौका है कि महिला खिलाड़ी का चयन नेशनल कैंप के लिए हुआ है। वे भारतीय खेल प्राधिकरण कोलकाता सेंटर पर एक से 14 मई को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी। यहां मध्य एशिया व दक्षिण एशियाई सात एस रग्बी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

चयनित टीम 16 और 17 मई तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उग्राखेड़ी रग्बी खेल मैदान में रग्बी संघ और सीनियर टीम द्वारा ईशा शर्मा का स्वागत किया। संघ के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य ने भारतीय टीम को अभी तक चार कप्तान दिए हैं। महिला खिलाड़ियों ने पिछले दो वर्षों से 15 साल आयु वर्ग में हरियाणा राज्य को टाप दस में रखा है। ईशा शर्मा ने राजगीर बिहार में आयोजित नेशनल सीनियर महिला रग्बी चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम को 17 वीं पायदान से 9वीं पायदान पर छलांग लगाकर पहुंचाया है। उनके अच्छे खेल प्रदर्शन ने नेशनल कैंप में स्थान मिला है। हरियाणा राज्य रग्बी के पूर्व सचिव नरेंद्र मोर ने बताया कि ईशा शर्मा आर्य पीजी कॉलेज पानीपत में पढ़ती हैं। इस मौके पर अध्यक्ष बबीता सिंह, सहसचिव विजय मलिक, कोषाध्यक्ष अजय मलिक और कोच अमन मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें