पानीपत। दिल्ली-पानीपत लाइन पर घरौंडा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार तड़के करीब पौने पांच बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त गौतम कुमार (35) निवासी नवादा बिहार के रूप में हुई।
जीआरपी के जांच अधिकारी एएसआई रवि जून ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब पौने पांच बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचवाया। शव की शिनाख्त गौतम के रूप में की। वह दिसंबर 2024 में घरौंडा में आया था और राजीव कॉलोनी में किराये पर रहता था। गौतम एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।