पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस ने सिवाह बस अड्डा परिसर से बुधवार को युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में रिसालू गांव के संगम उर्फ बलैकिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फरार दो साथियों मोनू व अंकित के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सिवाह स्थित बस अड्डा की पार्किंग में काम करता था। गाड़ी की पर्ची काटने को लेकर हुई मामूली कहासुनी में उन्होंने उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। आरोपी को पूछताछ के बाद वीरवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।