पानीपत। मालवा सुपरफास्ट समेत 14 ट्रेनें शुक्रवार को देरी से आने के कारण यात्री परेशान रहे । यात्री मनदीप और रमन ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए काफी समय हो गया है। उनकी ट्रेन दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। बारिश के माैसम में ट्रेनों के कई घंटे की देरी से आने पर यात्री परेशान रहे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके और समय भी न खराब हो।
ये ट्रेनें आई देरी से
मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू दो घंटे और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस पौना घंटा और झेलम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस आधा धंटा, आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा और दिल्ली पानीपत एमईएमयू पौने दो घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू डेढ़ घंटा, अमृतसर एक्सप्रेस पौना घंटा और गीता जयंती एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौना घंटा, चंडीगढ़ कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटा और सचखंड एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।
वर्जन:
स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई जिससे यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। बारिश के मौसम के चलते भी कुछ ट्रेनें देरी से आई। कई जगह ट्रेक पर काम चलने के कारण भी कुछ ट्रेनें देरी से स्टेशन पर आती हैं।
-राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर।