फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने छाजपुर कला गांव में सरकारी स्कूल के पास छाजपुर खुर्द के रोहित को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीआईए-थ्री के प्रभारी विजय ने बताया कि रोहित ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह गाड़ी चलाता है। वह करीब तीन साल पहले गाड़ी लेकर मध्य प्रदेश के नीमच गया था। वहां एक ढाबे के पास अज्ञात युवक से पांच हजार रुपये में पिस्तौल खरीदा था। आरोपी रोहित को वीरवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें