फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर आशीष की मां ने बेटे को किया सैल्यूट: बहनें बोलीं- वी प्राउड ऑवर ब्रदर, पिता और चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

Fri, 15 Sep 2023 03:31 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

मेजर आशीष की अंतिम विदाई के दौरान जवान बेटे आशीष का शव देख शुरू से मजबूत बनी मां कमला के कलेजे का दर्द भी फूट पड़ा। लेकिन मां ने सैल्यूट कर बेटे आशीष की शहादत पर गर्व जताया। वहीं, शवयात्रा के दौरान बहन भाई आशीष को सैल्यूट करती रही।
विज्ञापन
मेजर की अंतिम विदाई पर जनसैलाब उमड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजर आशीष की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह सात बजे टीडीआई पहुंची तो उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ आया। इस दौरान पिता लालचंद ने बेटे का शव देखा तो उनके पैरों में खड़े होने की हिम्मत तक नहीं बची, इस दौरान उन्होंने कहा कि अब कैसे जी पाएंगे। लोगों ने उन्हें सहारा देकर कुछ देर बाहर खुली हवा में बैठाया। बेटे के दर्शन करने के लिए बेचैन पिता चंद मिनटों में ही वापस अंदर चले गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंपंचतत्व में विलीन हुए मेजर आशीष: पत्नी ज्योति व बेटी वामिका ने किया सैल्यूट, तिरंगे से लिपट रोए पिता लालचंद

शहीद मेजर आशीष को उनके पिता लालचंद और चचेरे भाई मेजर विकास ने मुखाग्नि दी। मेजर विकास भारतीय सिविल सेवा में झांसी में तैनात हैं। वह शुक्रवार को ही अपने घर पहुंचे थे।उन्होंने बाकायदा वर्दी पहनकर अपने शहीद भाई मेजर आशीष को अंतिम विदाई दी, वहीं शहीद मेजर की पत्नी ज्योति, मां कमला और बेटी वामिका भी श्मशान घाट में पहुंची। मेजर आशीष की तीनों बहनों ने उनको सैल्यूट किया और भारत मां के जयकारे लगाकर मेजर आशीष को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


वहीं, बहन सुमन, ममता, अजू ने वी प्राउड ऑवर ब्रदर कहकर भाई आशीष को देश का बेटा बताया। शवयात्रा के दौरान बहन भाई आशीष को सैल्यूट करती रही और सिख लाइट इंफेंट्री के जवान मेजर आशीष अमर रहे के नारेबाजी करते रहे। 8:43 बजे शवयात्रा बिंझौल गांव के लिए रवाना हुई तो रास्ते में लोगों ने फूलों की वर्षा कर श्रद्धांजलि दी। गमगीन माहौल में लोगों ने परिवार का ढांढस बंधाया। जवान बेटे आशीष का शव देख शुरू से मजबूत बनी मां कमला के कलेजे का दर्द फूट पड़ा। मां ने सैल्यूट कर बेटे आशीष की शहादत पर गर्व जताया।
विज्ञापन


एक किलोमीटर से ज्यादा लंबा था वाहनों का काफिला
मेजर आशीष की अंतिम यात्रा में एक किलोमीटर से ज्यादा लंबा वाहनों का काफिला पीछे चलता रहा। लोग शहीद मेजर आशीष अमर रहे के नारे लगाते रहे। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी स्टेट्स लगाकर मेजर आशीष को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें