साहा। सेना के एक मेजर पर पत्नी पर अत्याचार करने का आरोप लगा है। साहा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मेजर पति, सास और मामा ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2025 में हुई शादी के बाद से ही उसे हैरियर कार और कीमती सामान के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के मुताबिक, मेजर शराब के नशे में मारपीट करता था। हद तो तब हो गई जब पुणे और पठानकोट पोस्टिंग के दौरान आरोपी ने ड्राइंग रूम में शौच किया और पत्नी से जबरन सफाई करवाई।
विरोध करने पर सर्विस हथियार (खुखरी) दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की जांच महिला उप-निरीक्षक शीतल को सौंपी गई है। सेना के उच्च अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। संवाद